स्नानदान अमावस्या पर रविदासनगर केंद्र में गूंजी बच्चों की खिलखिलाहट, सहयोग से कराया गया भोजन

स्नानदान अमावस्या के अवसर पर बस्ती फाउंडेशन के रविदास नगर केंद्र पर भोजन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन जनसहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें बस्ती के बच्चों और बुजुर्गों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। भोजन पाकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने खुशी के साथ भोजन किया।

बस्ती फाउंडेशन की ओर से इस सेवा कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया। संस्था ने कहा कि सहयोग के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों और बुजुर्गों तक सेवा पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

सेवा कार्यों में सहयोग की अपील: बस्ती फाउंडेशन द्वारा बस्तियों में बच्चों के लिए शिक्षा केंद्रों का संचालन भी किया जाता है। इन केंद्रों के माध्यम से शिक्षा के साथ विभिन्न सेवा कार्य किए जाते हैं। संस्था की ओर से समाज के लोगों से ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग करने की अपील की गई है, ताकि जरूरतमंद बच्चों और बुजुर्गों तक निरंतर मदद पहुंचाई जा सके।

Comments are closed