About Us

About Us

हमारे बारे में
बस्ती फाउंडेशन साधन विहीन क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा और संस्कार देकर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करता है। हम इन बच्चों को शिक्षा, खेल और तकनीक में कुशल बनाते हैं। उनमें मानवीय मूल्यों के विकास पर भी निरंतर ध्यान दिया जाता है। संस्था पूरी तरह जनसहयोग से संचालित होती है। अगर आप भी इन बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए मदद करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं। आपका थोड़ा-सा सहयोग, एक बच्चे का भविष्य संवार सकता है।