रविदास नगर शिक्षा केंद्र पर नवरात्रि के मौके पर रंगारंग डांडिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ 🎉 बच्चों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा में गरबा और नृत्य प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया। 💃 कार्यक्रम में बस्ती की महिलाएं भी शामिल हुईं और बच्चों के उत्साह में चार चाँद लगा दिए । संस्था द्वारा आयोजित कन्या पूजन में कन्याओं को भोजन कराया गया और गिफ्ट्स दिए गए। 🎁 बच्चों की मुस्कान और उल्लास ने पूरे केंद्र को खुशियों और उत्सव की रौनक से भर दिया। ✨
Comments are closed