कौशल से आत्मनिर्भरता तक – प्रतियोगिता और सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण
रविदास नगर केंद्र पर बस्ती की बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 2 माह का प्रोफेशनल ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए तथा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि कुछ बालिकाओं और महिलाओं को प्रशिक्षण के दौरान ही ऑर्डर मिलने लगे, जिससे वे अब अपने हुनर के दम पर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।