शिव नगर केंद्र पर बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन

रक्षाबंधन के अवसर पर बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए खुद अलग-अलग डिजाइन की सुंदर राखियां तैयार कीं। बच्चों ने विभिन्न रंगों और सजावटी सामग्री का इस्तेमाल कर अपनी पसंद के अनुसार राखियां बनाईं। अपनी बनाई राखियों को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

खुशियों और उत्साह से मनाया रक्षाबंधन
शिव नगर केंद्र पर रक्षाबंधन का यह आयोजन बच्चों के लिए खास रहा। बच्चों ने मिल-जुलकर राखियां बनाईं और त्योहार की खुशियां साझा कीं। नन्हे हाथों से तैयार की गई अलग-अलग डिजाइन की राखियां कार्यक्रम का आकर्षण बनीं।


Comments are closed