तिरंगे के साथ बच्चों ने मनाया आजादी का जश्न

बस्ती फाउंडेशन के शिव नगर केंद्र पर स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

क्षेत्रीय पार्षद ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद श्री मलखान सिंह कटारिया जी ने ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर देशभक्ति के उत्साह से भर गया। पार्षद ने बच्चों की प्रस्तुतियां भी देखीं और उनका उत्साह बढ़ाया।कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को लड्डू वितरित किए गए। मिठाई पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। बच्चों की मुस्कान और देशभक्ति के उत्साह ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।


Comments are closed