रविदास नगर शिक्षा केंद्र में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बस्ती फाउंडेशन द्वारा संचालित रविदास नगर शिक्षा केंद्र पर बच्चों के लिए एक रचनात्मक ड्राइंग गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि में बच्चों ने पूरे उत्साह और लगन के साथ हिस्सा लिया और अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा।

रंगों के जरिए दिखाई कल्पनाशीलता: ड्राइंग गतिविधि के दौरान बच्चों ने अपनी पसंद के चित्र बनाए और उनमें आकर्षक रंग भरे। बच्चों की रचनात्मक सोच और कल्पनाशीलता उनके बनाए चित्रों में साफ नजर आई। गतिविधि में भाग लेते हुए बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Comments are closed