राखी पर बांटी खुशियां,आपके सहयोग से खिले बच्चों के चेहरे

इंदौर की बस्तियों में रक्षाबंधन का त्योहार इस बार कई बच्चों के लिए खास खुशियां लेकर आया। बस्ती फाउंडेशन की पहल पर जरूरतमंद और अनाथ बच्चों को रक्षाबंधन के अवसर पर नई ड्रेस उपलब्ध कराई गई। लोगों ने इस पहल में दिल खोलकर सहयोग किया, जिसके बाद बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

बस्ती फाउंडेशन की टीम ने इंदौर की बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद और अनाथ बच्चों की लिस्टिंग की। इसके बाद इन बच्चों के लिए रक्षाबंधन के अवसर पर नई ड्रेस उपलब्ध कराने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की गई।फाउंडेशन की अपील पर लोगों ने आगे आकर बच्चों के लिए नई ड्रेस उपलब्ध कराने में सहयोग किया। त्योहार के मौके पर जब बच्चों को नई ड्रेस मिली तो उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। बच्चों के लिए यह उपहार सिर्फ एक नई ड्रेस नहीं, बल्कि अपनापन और खुशियों का एहसास भी लेकर आया।

बस्ती फाउंडेशन इंदौर की बस्तियों में बच्चों के लिए शिक्षा और संस्कार के केंद्र संचालित करता है। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार, अच्छी आदतों और जीवन को बेहतर बनाने से जुड़ी सीख देने का प्रयास किया जाता है।

बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास : फाउंडेशन का उद्देश्य है कि बस्तियों में रहने वाले बच्चे शिक्षा और संस्कार के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जुड़ें और अपने भविष्य को बेहतर बना सकें। संस्था बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर देने और उन्हें मजबूत भारत की नींव का हिस्सा बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

रक्षाबंधन के अवसर पर बच्चों के लिए नई ड्रेस उपलब्ध कराने वाले सभी सहयोगियों का बस्ती फाउंडेशन ने आभार व्यक्त किया। संस्था ने लोगों से भविष्य में भी इसी तरह बच्चों के लिए अपना सहयोग और समय देने की अपील की।

Comments are closed