बच्चों के प्यार से बना प्रकल्प सर का जन्मदिन,जन्माष्टमी की भी रही धूम

बच्चों के प्यार और कान्हा की भक्ति के बीच मनाया गया प्रकल्प सर का जन्मदिन : निरंजनपुर केंद्र पर बस्ती फाउंडेशन के प्रमुख सदस्य प्रकल्प सर का जन्मदिन बच्चों के साथ बेहद खास अंदाज में मनाया गया। जन्मदिन के इस अवसर पर बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किए हुए हैंडमेड गिफ्ट भेंट कर प्रकल्प सर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, इसी अवसर पर केंद्र पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव भी भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया गया।

बच्चों ने हाथों से बनाए गिफ्ट किए भेंट: प्रकल्प सर के जन्मदिन के अवसर पर बच्चों ने अपने हाथों से प्यार और मेहनत से बनाए हुए हैंडमेड गिफ्ट उन्हें भेंट किए। बच्चों के इन खास उपहारों और उनके अपनापन ने जन्मदिन की खुशियों को और भी यादगार बना दिया।प्रकल्प सर ने अपना जन्मदिन बच्चों के साथ ही सेलिब्रेट किया। इस दौरान बच्चों के लिए छोटी-सी पार्टी का आयोजन किया गया। बच्चों के साथ खुशियां साझा करते हुए उन्होंने उन्हें एग्जाम बॉक्स भी दिए, जिससे बच्चों का उत्साह बढ़ा और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिला।

Comments are closed