आपकी छोटी-सी मदद से अनाथ बच्चों का स्कूल जाना होगा आसान

अनाथ बच्चों की पढ़ाई न रुके! सिर्फ 500 रुपये से बदल सकती है एक बच्चे की जिंदगी

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही हजारों बच्चे उत्साह के साथ स्कूल पहुंच रहे हैं, लेकिन इंदौर की कई बस्तियों में रहने वाले अनाथ और जरूरतमंद बच्चों के सामने पढ़ाई जारी रखना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। माता-पिता का साया खो चुके ये बच्चे आर्थिक तंगी के कारण स्कूल बैग, ड्रेस, कॉपी और अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री जुटाने में असमर्थ हैं।फाउंडेशन द्वारा इस माह चयनित बच्चों को स्कूल बैग, स्कूल ड्रेस, कॉपियों का सेट, पेन, पेंसिल, इरेजर, शार्पनर सहित अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। एक शिक्षण सामग्री किट की अनुमानित लागत लगभग 500 रुपये है, जबकि एक बच्चे की स्कूल ड्रेस पर लगभग 1500 से 2000 रुपये तक का खर्च आएगा।
समाज से सहयोग की अपील: बस्ती फाउंडेशन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी स्वेच्छा अनुसार सहयोग कर इन बच्चों की शिक्षा को आगे बढ़ाने में सहभागी बनें। संस्था का कहना है कि एक-एक रुपये का योगदान भी किसी बच्चे के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है और उसके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत कर सकता है।
इसके अलावा बस्ती फाउंडेशन के व्हाट्सएप नंबर 9752252331 पर WhatsApp Payment के माध्यम से भी सहयोग किया जा सकता है। संस्था ने सहयोगकर्ताओं से अनुरोध किया है कि भुगतान के बाद उसका स्क्रीनशॉट अवश्य साझा करें।

बैंक विवरण

Account Name – Basti Foundation

Bank – SBI Current Account

Account Number – 40731289796

Branch – Patrakar Colony, Indore

IFSC Code – SBIN0030133

Swift Code – SBININBB267

अधिक जानकारी के लिए बस्ती फाउंडेशन के व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है।

Comments are closed