प्रेरणा और उपहारों से सजा विशेष कार्यक्रम

निरंजनपुर शिक्षा केन्द्र में बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित हुईं महिमा मेहता मैम
बस्ती फाउंडेशन द्वारा संचालित निरंजनपुर शिक्षा केन्द्र में बच्चों के लिए एक विशेष और प्रेरणादायक मुलाकात का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिमा मेहता मैम केन्द्र पहुंचीं और बच्चों के साथ समय बिताया।
बच्चों ने प्रस्तुत किए मंत्र, श्लोक और कविताएँ : कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मंत्र, श्लोक एवं कविताओं का पाठ किया। उनकी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
उपहार देकर किया उत्साहवर्धन : बच्चों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए महिमा मेहता मैम ने उन्हें उपहार भेंट किए। उपहार प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस पहल ने बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
बस्ती फाउंडेशन की ओर से आभार: बस्ती फाउंडेशन ने महिमा मेहता मैम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायक सहयोग और मार्गदर्शन से बच्चों को नई ऊर्जा और प्रोत्साहन मिलता है। संस्था भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

Comments are closed