निरंजनपुर शिक्षा केंद्र पर बच्चों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित

निरंजनपुर शिक्षा केंद्र पर बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र सोनू निहाले मैम एवं उनकी टीम द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।बच्चों को बताया गया कि मानसिक परेशानियों को समझना और समय पर किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करना बेहद जरूरी है।

मन की बात साझा करने के लिए किया प्रेरित : बच्चों को समझाया गया कि किसी भी तरह की परेशानी, चिंता या तनाव को अपने मन में दबाकर नहीं रखना चाहिए। ऐसी स्थिति में माता-पिता, शिक्षक या किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ अपनी बात साझा करनी चाहिए। बातचीत और सहयोग के माध्यम से बच्चों को अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिल सकती है। जागरूकता सत्र के दौरान बच्चों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए। सर्टिफिकेट मिलने पर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर ने बच्चों को सीखने के साथ-साथ प्रोत्साहित भी किया।

निरंजनपुर शिक्षा केंद्र पर आयोजित यह सत्र बच्चों के लिए उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रहा। इस महत्वपूर्ण जागरूकता सत्र के आयोजन और बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए सोनू निहाले मैम एवं उनकी पूरी टीम का हार्दिक धन्यवाद।


Comments are closed