निरंजनपुर शिक्षा केंद्र के बच्चों को मिला स्नेह और सहयोग

निरंजनपुर शिक्षा केंद्र पर बच्चों के लिए सेवा और सहयोग का एक विशेष अवसर देखने को मिला। जमना दास पानिया Sir की ओर से शिक्षा केंद्र के बच्चों को उपयोगी सामग्री और मिठाई वितरित की गई। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।इस अवसर पर बच्चों को वाटर बॉटल, पेन-पेंसिल सेट एवं मिठाई वितरित की गई। उपयोगी सामग्री पाकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला।


बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया यह सहयोग उनके लिए प्रोत्साहन और प्रेरणा का माध्यम बना। ऐसे सेवा कार्य बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करते हैं।बस्ती फाउंडेशन की ओर से जमना दास पानिया Sir का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। बच्चों के चेहरों पर आई खुशी के लिए उनका विशेष धन्यवाद किया गया।

Comments are closed