पिताजी की पुण्यतिथि पर सेवा की मिसाल,बच्चों को भोजन कराकर जीता दिल
निरंजनपुर शिक्षा केंद्र में सेवा और संवेदना की अनूठी पहल निरंजनपुर शिक्षा केंद्र पर विनोद खटके सर ने अपने पूज्य पिताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर बच्चों को स्नेहपूर्वक भोजन करवाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया ।बच्चों का बढ़ाया उत्साह कार्यक्रम के दौरान विनोद खटके सर ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनकी पढ़ाई व गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।
समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश यह पहल न केवल सेवा भावना को दर्शाती है, बल्कि समाज के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता और समर्पण का भी परिचायक है। ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और दूसरों को भी प्रेरित करते हैं।
Comments are closed