बस्ती के बच्चों का डांस टैलेंट, मिला खास सम्मान

निरंजनपुर केंद्र पर प्रोजेक्ट उत्थान के अंतर्गत बच्चों ने सीखे नृत्य के गुर
बस्ती फाउंडेशन के दो केंद्रों पर संगी साथी फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट उत्थान के अंतर्गत बच्चों के लिए डांस क्लास का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना था।
व्यक्तित्व विकास का बना माध्यम: यह प्रशिक्षण केवल नृत्य सीखने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास, टीमवर्क और आत्मविश्वास को मजबूत करने का माध्यम भी बना। नियमित अभ्यास के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व जैसे गुणों का भी विकास हुआ।सर्टिफिकेट और गिफ्ट देकर किया गया सम्मानित प्रशिक्षण पूर्ण होने पर संजीव सर द्वारा बच्चों को सर्टिफिकेट और गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।


Comments are closed