बस्ती के बच्चों को शिक्षा की सौगात, इटमा विद्या निकेतन स्कूल ने दी 1000 पुस्तकें
बस्ती फाउंडेशन के शिक्षा केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों के लिए इटमा विद्या निकेतन स्कूल ने सराहनीय पहल करते हुए करीब 1000 पुस्तकें प्रदान कीं। ये पुस्तकें नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के बच्चों के लिए हैं और इनमें सभी प्रमुख विषयों की अध्ययन सामग्री शामिल है।
इन पुस्तकों से बच्चों को अपनी पढ़ाई बेहतर तरीके से करने, नए विषयों को समझने और ज्ञान बढ़ाने में मदद मिलेगी। पुस्तकें बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के साथ उनकी शिक्षा को मजबूत आधार देंगी। बस्ती फाउंडेशन ने इस सहयोग के लिए इटमा विद्या निकेतन स्कूल का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। फाउंडेशन ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में इस तरह का सहयोग उनके बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


Comments are closed