निरंजनपुर केंद्र पर बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ मनाई दिवाली

रंगोली और दीपों से सजाया केंद्र: निरंजनपुर केंद्र पर दिवाली का पर्व बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी रचनात्मकता दिखाते हुए सुंदर रंगोलियां बनाईं और दीपों को आकर्षक ढंग से सजाया। बच्चों की मेहनत और उत्साह से पूरा केंद्र दिवाली के रंगों में रंग गया।


बच्चों को वितरित किए गए दिवाली उपहार: कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को दिवाली उपहार वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना और उनके जीवन में आनंद के पल जोड़ना रहा।

अतिथियों की उपस्थिति रही विशेष: इस अवसर पर विभा गांधी मैम विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही रविदास मंदिर समिति की ओर से उदय सिंह जी चौहान और नंदू चौहान तथा बस्ती फाउंडेशन की ओर से अर्जुन रिछारिया सर कार्यक्रम में शामिल हुए।सभी अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। बच्चों के साथ दिवाली की खुशियां साझा करते हुए यह आयोजन उत्साह, अपनापन और सामूहिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण बना।



Comments are closed