श्राद्ध पक्ष में अपनों की स्मृति में सेवा,बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

श्राद्ध पक्ष के अवसर पर नया बसेरा केंद्र में विनोद जी द्वारा दिवंगत प्रियजनों की स्मृति में सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर केंद्र के बच्चों को वॉटर बॉटल वितरित की गईं और मिठाई बांटी गई। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।इस पहल के माध्यम से उन्होंने अपने प्रियजनों की स्मृति को सेवा और परोपकार से जोड़ते हुए जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं।

श्राद्ध पक्ष में सेवा और परोपकार का संदेश: श्राद्ध पक्ष में दिवंगत परिजनों को याद करने के साथ जरूरतमंदों की सहायता करना श्रद्धा, संवेदना और मानवता की भावना को दर्शाता है। बस्ती फाउंडेशन के विभिन्न केंद्रों पर दानदाताओं द्वारा किया गया सहयोग इसी भावना को आगे बढ़ाता है। बच्चों और बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर दी गई सामग्री उनके जीवन में खुशियां लाने की एक छोटी लेकिन सार्थक पहल है।

आपका सहयोग, किसी के चेहरे की मुस्कान: बस्ती फाउंडेशन जरूरतमंद बच्चों और बुजुर्गों की सहायता के लिए समाज के सहयोग को महत्वपूर्ण मानता है। इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में आपसी सहयोग, करुणा और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं।

Comments are closed