कृष्णबाग केंद्र में बच्चों ने खुद बनाई गणेशप्रतिमा,उत्साह और श्रद्धा से की बप्पा की स्थापना

कृष्णबाग केंद्र पर इस बार गणेश उत्सव बच्चों के लिए बेहद खास और यादगार रहा।गणेश उत्सव के दौरान बच्चों ने रचनात्मकता का परिचय देते हुए अपने हाथों से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाई। प्रतिमा तैयार करने के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। अपने हाथों से बनाई गई प्रतिमा को देखकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।
प्रतिमा तैयार होने के बाद कृष्णबाग केंद्र पर बच्चों ने श्रद्धा और खुशी के साथ भगवान गणेश की स्थापना की। बच्चों ने उत्साहपूर्वक गणेश उत्सव में भाग लिया और इस अवसर को यादगार बनाया। पूजा और स्थापना के माध्यम से बच्चों को भारतीय परंपराओं और त्योहारों से जुड़ने का अवसर मिला। ऐसे आयोजन बच्चों के लिए सीखने के साथ-साथ खुशी और उत्साह का अवसर भी बनते हैं।

Comments are closed