शिव नगर बस्ती केंद्र में बच्चों ने मनाई जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस

शिव नगर बस्ती केंद्र पर बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस मनाया। इस अवसर पर केंद्र पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर बच्चों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया।

बच्चों ने मनाया शिक्षक दिवस: जन्माष्टमी के साथ ही शिव नगर बस्ती केंद्र पर शिक्षक दिवस भी मनाया गया। बच्चों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बना। जन्माष्टमी की भक्ति और शिक्षक दिवस के सम्मान से भरे इस आयोजन ने बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और गुरु-शिष्य परंपरा से जुड़ने का अवसर दिया।

Comments are closed