राधा-कृष्ण के रंग में रंगा रविदास नगर बस्ती केंद्र, बच्चों की भजन प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल

रविदास नगर बस्ती केंद्र पर बच्चों ने मनाई जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में दी मनमोहक प्रस्तुतियां
रविदास नगर बस्ती केंद्र पर जन्माष्टमी का पर्व बच्चों ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया।बच्चों ने राधा-कृष्ण के वेशभूषा में सजकर उत्सव में हिस्सा लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
भजन और गीतों पर बच्चों ने दी प्रस्तुतियां: कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने राधा-कृष्ण के भजनों और गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने स्वयं भजन गाकर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उनकी प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी के उत्सव को और भी खास बना दिया।

पूजा के बाद केंद्र पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। बच्चों ने प्रसाद ग्रहण कर जन्माष्टमी के इस पावन अवसर की खुशियां साझा कीं। पूरे कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह और उमंग देखने लायक रहा।
बस्ती केंद्र में बच्चों के बीच ऐसे आयोजन उन्हें भारतीय संस्कृति और त्योहारों से जोड़ने के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करने का अवसर भी देते हैं।


Comments are closed