निरंजनपुर में यादगार बना स्वतंत्रता दिवस समारोह

बस्ती फाउंडेशन के निरंजनपुर केंद्र पर स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताओं और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर बच्चों के माता-पिता भी मौजूद रहे।कार्यक्रम में निरंजनपुर रविदास मंदिर समिति से उदय सिंह जी चौहान, नंदू चौहान, बाल मुकुंद दादाजी एवं गोपाल दादाजी उपस्थित रहे। वहीं बस्ती फाउंडेशन की ओर से अर्जुन रिछारिया जी ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार और प्रमाण-पत्र
निरंजनपुर रविदास मंदिर समिति की ओर से बच्चों को उनकी सहभागिता और उत्साह के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इससे बच्चों का उत्साह बढ़ा और उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिला।

कार्यक्रम के दौरान बस्ती फाउंडेशन के अर्जुन रिछारिया सर, सुनीता दीदी एवं छाया कुशवाह जी का भी सम्मान किया गया। उनके योगदान और बच्चों के साथ किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।



Comments are closed