हरियाली अमावस्या पर भोजन दान का विशेष अभियान, आप भी बनें सेवा के सहभागी

हरियाली अमावस्या और सूर्य ग्रहण के दुर्लभ संयोग के अवसर पर बस्ती फाउंडेशन द्वारा 12 अगस्त को इंदौर की विभिन्न बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष भोजन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस सेवा अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक पौष्टिक भोजन पहुंचाने के साथ-साथ समाज को दान और सेवा के लिए प्रेरित करना है।
भोजन सेवा के माध्यम से समाजसेवा: बस्ती फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से इंदौर की बस्तियों में शिक्षा केंद्रों का संचालन कर रहा है। इन शिक्षा केंद्रों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराया जाता है। समय-समय पर भोजन वितरण, शिक्षा सामग्री वितरण तथा अन्य सामाजिक सेवा कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

दानदाताओं से सहभागिता की अपील : बस्ती फाउंडेशन ने समाज के सभी नागरिकों से इस विशेष अवसर पर अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की है। इच्छुक दानदाता कार्यक्रम में शामिल होने या सेवा कार्य में भाग लेने के लिए संस्था के व्हाट्सएप नंबर 9752252331 पर संपर्क कर सकते हैं।संस्था का मानना है कि समाज के सामूहिक सहयोग से ही जरूरतमंद बच्चों और बुजुर्गों तक सहायता पहुंचाई जा सकती है।


Comments are closed