मुसाखेड़ी केंद्र के बच्चों के लिए खास आयोजन,पार्टी के साथ मिले लंच बॉक्स

बस्ती फाउंडेशन के मुसाखेड़ी शिक्षा केंद्र में बच्चों के लिए श्रीमती आरती चौधरी एवं श्री संदीप चौधरी, शिकागो के सहयोग से छोटी सी पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और उन्हें उपहार स्वरूप लंच बॉक्स वितरित किए गए।लंच बॉक्स पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। बस्ती फाउंडेशन परिवार की ओर से बच्चों के लिए इस आयोजन और सहयोग के लिए श्रीमती आरती चौधरी एवं श्री संदीप चौधरी का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Comments are closed