जागरूकता से बदलेगा समाज

नशे के खिलाफ बस्ती में बड़ी पहल! बच्चों और परिवारों को बताए गए कानूनी अधिकार:

निरंजनपुर शिक्षा केंद्र पर नशा मुक्ति जागरूकता सत्र आयोजित: इंदौर के निरंजनपुर शिक्षा केंद्र पर बस्ती फाउंडेशन द्वारा नशे के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष अवेयरनेस सेशन आयोजित किया गया।सत्र का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और अपराधों के प्रति जागरूक बनाना था।कार्यक्रम के दौरान शिवम सर ने बच्चों और स्थानीय नागरिकों को बस्ती में होने वाले विभिन्न अपराधों तथा नशे से जुड़ी सामाजिक समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कानूनी सहायता और हेल्पलाइन की दी जानकारी:सत्र में यह भी बताया गया कि यदि किसी क्षेत्र में नशे से संबंधित गतिविधियां होती हैं, तो लोग किस प्रकार कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्रतिभागियों को संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत सहायता ले सकें और सुरक्षित वातावरण बनाने में अपनी भूमिका निभा सकें।

समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश: बस्ती फाउंडेशन का उद्देश्य केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाना भी है। संस्था का मानना है कि बच्चों और समुदाय को सही जानकारी देकर नशा मुक्त और सुरक्षित समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है।


Comments are closed