जनसहयोग से साकार हुए सपने
अनाथ बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान! बस्ती फाउंडेशन ने स्कूल बैग और शिक्षण सामग्री देकर जीता दिल
बस्ती शिक्षा केंद्र पर बस्ती फाउंडेशन द्वारा एक प्रेरणादायक सेवा अभियान के तहत उन बच्चों को स्कूल बैग एवं शिक्षण सामग्री वितरित की गई, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और अनाथ बच्चों की शिक्षा को निरंतर बनाए रखना तथा उन्हें बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित करना है।
शिक्षा से वंचित न रहे कोई भी बच्चा: बस्ती फाउंडेशन का मानना है कि किसी भी बच्चे की शिक्षा केवल संसाधनों के अभाव में नहीं रुकनी चाहिए। इसी सोच के साथ संस्था लगातार ऐसे बच्चों तक आवश्यक शैक्षणिक सामग्री पहुँचाने का कार्य कर रही है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

जनसहयोग से सफल हुआ सेवा अभियान: बस्ती फाउंडेशन ने इस सेवा कार्य की सफलता का श्रेय सभी सहयोगकर्ताओं, दानदाताओं और शुभचिंतकों को दिया। संस्था ने कहा कि आप सभी के जनसहयोग, विश्वास और सहयोग से ही यह अभियान सफल हो पाया है। आपके इस अमूल्य योगदान के लिए हृदय से धन्यवाद। आइए, मिलकर हर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नींव को और मजबूत करें।



Comments are closed