GSITS में देश के प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. शेखर मांडे से बस्ती फाउंडेशन के विस्तार पर चर्चा
आज देश के प्रख्यात वैज्ञानिक, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (INSA) के अध्यक्ष एवं विज्ञान भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डॉ. शेखर सी. मांडे के साथ बस्ती फाउंडेशन को लेकर लंबी चर्चा हुई। जीएसआईटीएस कालेज के डायरेक्टर प्रो. नीतेश पुरोहित समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे। संस्था के सदस्य स्व. यतीश माथुर सर का विजन था कि बच्चों को खेल खेल में विज्ञान से जोड़ा जाए। आज इसी विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी के सुझाव बेहद ज्ञानवर्धक थे। हमारा प्रयास है कि हम बस्तियों में जो बच्चे शिक्षा में बेहतर हैं उन्हें उच्च शिक्षा से जोड़ें और उनके बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान दे सकें।
बस्ती फाउंडेशन का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान करना है, जो बस्तियों में रहते हुए भी शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। संस्था ऐसे बच्चों को उच्च शिक्षा, मार्गदर्शन और बेहतर अवसरों से जोड़कर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करना चाहती है।
विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव:बैठक में उपस्थित सभी विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कई उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सुझाव दिए। इन सुझावों के माध्यम से भविष्य में विज्ञान आधारित शिक्षा, नवाचार और सामाजिक विकास के नए आयामों पर कार्य करने की दिशा तय की गई।



Comments are closed