प्रोजेक्ट उत्थान के अंतर्गत रविदास नगर बस्ती केंद्र पर आयोजित हुई मेहंदी प्रतियोगिता

प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर
संगी साथी चैरिटेबल फाउंडेशन के प्रोजेक्ट उत्थान के अंतर्गत रविदास नगर बस्ती केंद्र पर महिलाओं और लड़कियों को एक माह की मेहंदी प्रशिक्षण प्रदान की गई। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात प्रशिक्षित प्रतिभागियों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और लड़कियों ने अपने हुनर, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में विजेताओं को मिला सम्मान: मेहंदी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अन्य सभी प्रतिभागियों को संगीत साथी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में संगी साथी चैरिटेबल फाउंडेशन से संजीव अग्रवाल सर और शिखा मैम उपस्थित रहे।

यह प्रशिक्षण और मेहंदी प्रतियोगिता महिलाओं और लड़कियों के कौशल विकास तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने हुनर को पहचानने और उसे भविष्य में स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने की प्रेरणा मिली। आयोजन के सफल संचालन के लिए संगी साथी चैरिटेबल फाउंडेशन, प्रशिक्षिका मुस्कान सोलंकी और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।



Comments are closed