बच्चों ने पेपर से बनाई घड़ी और सजावटी सामान
कृष्ण बाग केंद्र पर बच्चों ने पेपर क्राफ्ट से दिखाई शानदार रचनात्मकता: बस्ती फाउंडेशन के कृष्ण बाग केंद्र पर बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधि के अंतर्गत पेपर क्राफ्ट कार्यशाला आयोजित की गई। इस गतिविधि में बच्चों ने रंग-बिरंगे कागजों की सहायता से घड़ी, सजावटी सामान और अन्य आकर्षक क्राफ्ट तैयार किए। बच्चों ने पूरे उत्साह और लगन के साथ अपनी कल्पनाशक्ति को सुंदर कलाकृतियों के रूप में प्रस्तुत किया।पेपर क्राफ्ट गतिविधि का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक सोच, कलात्मक प्रतिभा और हाथों के कौशल का विकास करना था।



Comments are closed