नशे के साये में शिक्षा की नई उम्मीद: बच्ची ने बनाई भगत सिंह की तस्वीर

बस्ती फाउंडेशन के शिव नगर शिक्षा केंद्र पर बच्चों ने महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की आकर्षक ड्राइंग बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, रचनात्मकता और महान व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लेने की भावना विकसित करना था।

नशे की समस्या के बीच शिक्षा की नई उम्मीद: शिव नगर वह क्षेत्र है जहां लंबे समय से नशे की समस्या गंभीर बनी हुई है। ऐसे माहौल में बच्चों का भटकने का खतरा अधिक रहता है। लेकिन बस्ती फाउंडेशन का शिक्षा केंद्र इन बच्चों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आया है, जहां उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक सोच भी सिखाई जा रही है।

Comments are closed