बस्तीफाउंडेशन ने रौनक को शिक्षा सहयोग के रूप में दिया लैपटॉप
बस्ती फाउंडेशन ने छात्र रौनक को शिक्षा सहयोग के रूप में प्रदान किया लैपटॉप
शिक्षा को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली छात्रों का सहयोग करने की दिशा में बस्ती फाउंडेशन लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में संस्था ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इंदौर हेल्प सर्विस से जुड़े छात्र रौनक को शिक्षा सहयोग के रूप में लैपटॉप प्रदान किया।
10वीं कक्षा से निभा रहे हैं जिम्मेदारी: रौनक पिछले कई वर्षों से बस्ती फाउंडेशन के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इंदौर हेल्प सर्विस में न्यूज़ शेयरिंग का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कक्षा 10वीं से ही इस कार्य की शुरुआत की थी और वर्तमान में बी.टेक की पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वे अपनी जिम्मेदारियों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।
रौनक के पिता का निधन हो चुका है। परिवार में उनकी एक छोटी बहन भी है, जबकि पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनकी माता के कंधों पर है। आर्थिक और पारिवारिक चुनौतियों के बावजूद रौनक ने अपनी शिक्षा जारी रखी और लगातार मेहनत करते रहे।


Comments are closed