मकर संक्रांति पर अन्नदान और पोषण अभियान की शुरुआत

मकर संक्रांति पर अन्नदान और पोषण अभियान की शुरुआत

दान के महापर्व मकर संक्रांति के अवसर पर बस्ती फाउंडेशन द्वारा इंदौर की बस्तियों में पोषण जागरूकता और अन्नदान का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और जरूरतमंद बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर कुपोषण को दूर करना है।

बस्तियों में कुपोषण बनी बड़ी चुनौती
शहर की कई अभावग्रस्त बस्तियों में महिलाएं और शिशु कुपोषण से ग्रसित हैं। पर्याप्त पोषण और सही जानकारी के अभाव में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।

16 जनवरी को होगा न्यूट्रिशन किट वितरण
कुपोषण के प्रति जागरूकता फैलाने और पोषण आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 जनवरी को बस्ती फाउंडेशन द्वारा बस्तियों में न्यूट्रिशन किट का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी होगा, जिसमें गर्भवती महिलाओं, बच्चों और स्थानीय लोगों को संतुलित आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी।

650 रुपये की किट से बदलेगी जिंदगी
एक न्यूट्रिशन किट की लागत 650 रुपये निर्धारित की गई है। संस्था का लक्ष्य कम समय में अधिक से अधिक सहयोग राशि एकत्र कर जरूरतमंद परिवारों तक यह किट पहुंचाना है। आमजन से अपनी स्वेच्छा और सामर्थ्य अनुसार इस अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है।

न्यूट्रिशन किट में शामिल सामग्री
न्यूट्रिशन किट में तिल गुड़ के लड्डू, चने, गुड़ पट्टी, गुड़, तिल्ली, पिंड खजूर, खोपरा, तिल की पट्टी, घी, राजगिरे के लड्डू और दलिया जैसी पौष्टिक सामग्री शामिल की जाएगी।

अभियान से जुड़ने की अपील
बस्ती फाउंडेशन ने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान को साझा करने और दान के इस महापर्व में सहभागी बनने की अपील की है। मात्र 650 रुपये की यह न्यूट्रिशन किट कई जरूरतमंद चेहरों पर मुस्कान और स्वास्थ्य की नई उम्मीद ला सकती है।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *