निरंजनपुर शिक्षा केंद्र

निरंजनपुर शिक्षा केंद्र

दीपों की रोशनी और बच्चों की मुस्कान से जगमगाया बस्ती फाउंडेशन का निरंजनपुर केंद्र

बस्ती फाउंडेशन के निरंजनपुर शिक्षा केंद्र पर दिवाली के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा दीप सजाने, सुंदर रंगोलियाँ बनाने और दिवाली की सजावट हेतु वॉल हैंगिंग तथा अन्य सजावटी सामग्री तैयार करने से हुई।

बच्चों ने अपनी सृजनात्मकता और उत्साह से केंद्र को दीपों और फूलों से सजाकर रोशन कर दिया। उत्सव के दौरान बच्चों ने फुलझड़ियाँ और पटाखे जलाकर दिवाली का आनंद लिया।

इस विशेष अवसर पर केंद्र में सहयोग करने वाले वॉलिंटियर्स और कुछ इंटर्न्स मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इंटर्न्स ने भी बच्चों के साथ दीप सजाने में सहयोग किया और उत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, बच्चों को दिवाली गिफ्ट्स दिए गए और मुख्य अतिथियों को भी सम्मानित किया गया।

Comments are closed