बस्ती फाउंडेशन के रविदास नगर शिक्षा केंद्र में आज बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ दीपावली मनाई। बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोली सजाई, दीये जलाए और केंद्र को खूबसूरती से सजाया। कार्यक्रम में केंद्र के संचालन में मदद करने वाली किशोरी बालिकाएं और स्थानीय लोग भी शामिल हुए। सभी बच्चों को दीवाली गिफ्ट्स दिए गए। रंगोली और दीप सजावट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्पेशल गिफ्ट्स भी मिले।
Comments are closed