Basti Foundation

बच्चों ने प्रौद्योगिकी और वित्तीय साक्षरता पर ली जानकारी

आज निरंजनपुर शिक्षा केन्द्र पर Fintech Solution Company से श्री जितेंद्र सर आए। उन्होंने केन्द्र के बच्चों से बात की और अपनी कंपनी के बारे में उपयोगी जानकारी साझा की। बच्चों को प्रौद्योगिकी और वित्तीय साक्षरता के बारे में सरल व प्रेरणादायक बातें बताईं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को मैजिक स्लेट वितरित की, जिससे बच्चे डिजिटल लेखन और अभ्यास के प्रति उत्साहित हुए।

इस दौरान बच्चों ने मैजिक स्लेट पर क्यूआर कोड से पेमेंट करते हुए ग्राहक का स्कैच भी बनाकर दिखाया। जितेंद्र सर ने बच्चों को बताया कि क्यूआर कोड किस तरह से काम करते हैं और भविष्य में इस क्षेत्र में रोजगार की कितनी संभावनाएं हैं। बच्चों को एक क्रिएटिव डिजाइन का भारत का नक्शा भी दिया गया जिसमें वे राज्यों को जोड़कर पूरे देश का नक्शा बनाना सीखते हैं।

🙏🏻🎉🙂🎁

Comments are closed