कृष्ण बाग शिक्षा केंद्र 1

कृष्ण बाग शिक्षा केंद्र

कृष्ण बाग केंद्र पर दिवाली उत्सव का आयोजन

कृष्ण बाग केंद्र पर हर्षोल्लास के साथ दिवाली उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोलियाँ बनाईं और दीयों को सुंदरता से सजाया। बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

उत्सव के दौरान बच्चों ने दीप प्रज्वलन किया और फुलझड़ी एवं पटाखे जलाकर दिवाली का आनंद लिया।
इस अवसर पर टीम आर्ट ऑफ लिविंग से डॉ. संग्राम सिंह सर, आदित्य सर, शीतल मैम एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बच्चों को शुभाशीष दिए और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का समापन सभी के चेहरों पर मुस्कान और खुशियों की चमक के साथ हुआ।

Comments are closed